इंदौर,उज्जैन,देवास,शाजापुर,शुजालपुर,कालापीपल,अकोदिया के लिए भोपाल से प्रकाशित

Friday, 26 May 2017

एक जुलाई से आधार नम्बर का पंजीयन कराने के बाद ही राशन मिलेंगा

शाजापुर | 26 मई-2017
   कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एक जुलाई 2017 से प्रदेश में आधार आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है। अतः जिन उपभोक्ताओं ने स्वयं एवं परिवार के सदस्यों का आधार नम्बर पीओएस मशीन में पंजीकृत नहीं कराया है, उन्हें एक जुलाई 2017 से सामग्री वितरित नहीं की जाएगी। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के लिए फुलप्रुफ व्यवस्था लागू की जाएगी।
   कलेक्टर ने बताया कि जिले में अभी तक 7 हजार 28 परिवारों एवं 1,08,544 सदस्यों ने अपने आधार उचित मूल्य की दुकानों पर पंजीकृत नहीं कराए है। इसी तरह 66 हजार 283 उपभोक्ताओं के आधार नम्बर का मिलान यूआईडी से नहीं हो पा रहा है, अथवा इनके द्वारा दिए गए आधार नम्बर गलत है। ऐसे सदस्य उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध सूची में जाकर अपना आधार नम्बर सुधरवा सकते है। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने अब तक आधार नम्बर का पंजीयन नहीं कराया है वे तत्काल उचित मूल्य की दुकान पर जाकर पंजीयन कराए।