शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री आवास या अन्य योजनाओं के तहत हितग्राहियों को दी जाने वाली राशि का बैंकर्स पूर्व से चले आ रहे ऋण में समायोजन नहीं करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने आज जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में उपस्थित बैंक के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यदि बैंकर्स हितग्राहियों को योजना के तहत दी गई राशि का समायोजन करते है तो शासन की योजनाओं का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री एस.एन. खरे, नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक श्री अनिल अटल, देवास के लीड बैंक मैनेजर श्री बी.के. सिन्हा, प्रभारी एलडीएम श्री श्रीवास्तव सहित विभिन्न बैंको के समन्वय और शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसानों की आय को दुगना करने के लिए बैंकर्स खेती के साथ साथ अन्य व्यवसायों जैसे कि डेयरी, दुधारू पशुपालन, बकरी पालन आदि के लिए भी किसानों को ऋण दें। बैंकर्स योजनाओं के तहत हितग्राहियों द्वारा किए जा रहे ऑन लाईन आवेदन समय रहते देंखे और समयावधि में ही निराकृत करें। हितग्राहियों और विभाग के अधिकारियों को बैंक के बार बार चक्कर नहीं लगाना पड़े इसके लिए बैंक अधिकारी यथासमय प्रकरणों का निराकरण करें। जिले में मनरेगा के तहत निर्मित हो रहे कपिल धार कूप पर सोलरपम्प अथवा विद्युत पम्प के लिए भी बैंक ऋण दे सकते है। बैंक किसानों को केसीसी जारी करने के पहले सूची तहसील कार्यालय से वेरीफाई करालें ताकि किसी व्यक्ति को दो बार केसीसी जारी ना हो। तहसील को भेजी जाने वाली लिस्ट कलेक्टर कार्यालय को भी प्रेषित करें। बैंक प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए भी ऋण दें सकते है। शासन द्वारा इसके लिए अनुदान दिया जाता है। साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा डिजाईन भी बदली गई है।

इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी श्री प्रभात खरे को कलेक्टर ने बैंक ऋण प्रकरणों के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी बनाया साथ ही उन्हें कार्यक्रम बनाकर भ्रमण करने के निर्देश दिए। स्वसहायता समूहों के बैंक खाते खोलने में आ रही दिक्कत के बारें में ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी के बताने पर कलेक्टर ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि समूह क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे है इनके खाते बैंक में खोलें और महिलाओं को प्रोत्साहित करें। साथ ही बैंक अधिकारी स्व सहायता समूहों की महिलाओं की सहायता के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा नियुक्त की गई बैंक सखी को बैंक में बैठने का स्थान दें। कलेक्टर ने आजीविका मिशन के अधिकारी से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचार करें कि शासन की योजनाओं का लाभ आधार पंजीयन के आधार पर ही होगा। अतः सभी व्यक्ति अपने अपने आधार पंजीयन कराए। बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन, योजनावार ऋण वितरण, एलबीआर विवरणियों का प्रेषण, आरआरसी वसूली, वार्षिक साख योजना आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर आरसेटी की परामर्शदात्री की बैठक सम्पन्न हुई।