इंदौर,उज्जैन,देवास,शाजापुर,शुजालपुर,कालापीपल,अकोदिया के लिए भोपाल से प्रकाशित

Sunday, 4 June 2017

अध्यक्ष ऊर्जा विकास निगम श्री सिसोदिया दौरा कार्यक्रम






अध्यक्ष मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह सिसोदिया 05 जून 2017 को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री सिसोदिया 05 जून 2017 को दोपहर 12.00 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर दोपहर 02.00 शाजापुर आएंगे। शाम 5.00 बजे शाजापुर सर्किट हाउस में निगम की नवकरणीय ऊर्जा की योजनाओं पर आधारित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। वे शाम 07.00 बजे शाजापुर से प्रस्थान कर रात्री 9.00 बजे शुजालपुर पहुंचेंगे। शुजालपुर में रात्रि विश्राम के पश्चात वे 06 जून 2017 को प्रातः 11.00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।