कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाजापुर जिले के भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों में श्री मोहन चौधरी, श्री राम बहादुर सिंह गुर्जर, श्री मुकेश पाटीदार, श्री अनिल कुमार, श्री सतीश पाटीदार, श्री सुरेश गोठी, श्री विक्रमसिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव ने किसानो द्वारा दिए गए ज्ञापन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव ने किसान संघ के पदाधिकारियों की मांग पर शाजापुर मण्डी में आड़त व्यवस्था को खत्म कर मण्डी द्वारा सब्जी-भाजी आदि फसलों का भाव तय करने के संबंधी कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने मण्डी सचिवों को जिले में सभी मण्डीयों में आरटीजीएस के माध्यम से ही किसानों का पैसा उनके खातें भेजने एवं किसानों की फसलों को तौल काटा चालू करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह नापतौल निरीक्षक को निर्देश दिए कि जिले की मण्डीयों में जाकर नापतौल कांटा चैक करें एवं कही पर भी गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें। कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी नकली बीज, कीटनाशक दवाईयों आदि का विक्रय नहीं होना चाहिए। इस संबंध में संबंधित अधिकारी की ड्यूटी लगाकर एवं नमूने लेकर चैक करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को शेष बचे फीडर सेपरेशन का कार्य समयसीमा में करने, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को स्प्रींकलर सेट के वितरण एवं उद्यानिकी फसलों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला, सीईओ डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत, अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह सहित जिले की सभी मण्डीयों के सचिव, लीड बैंक अधिकारी, नापतौल निरीक्षक श्री जैन, कृषि श्री दोशी, उद्यानिकी श्री चौहान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।