इंदौर,उज्जैन,देवास,शाजापुर,शुजालपुर,कालापीपल,अकोदिया के लिए भोपाल से प्रकाशित

Sunday, 7 May 2017

बाहुबली-2 1000Cr कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी, 9 दिन में छुआ आंकड़ा


मुंबई.पहले दिन करीब 121 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्‍म 'बाहुबली: द कॉन्‍क्‍लूजन' ने फिर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ने महज 9 दिन में 1000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह इंडिया की पहली फिल्म है, जिसने इस आंकड़े को छुआ है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में 800 करोड़, जबकि ओवरसीज में 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इंडियन सिनेमा का माइलस्टोन...
- करन जौहर ने भी ट्विटर पर फिल्म के 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की खबर देते हुए इसे इंडियन सिनेमा का माइलस्टोन बताया। 
- इस मौके पर प्रभास (बाहुबली के हीरो) ने भी फेसबुक पर पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उनके प्यार के लिए आभार जताया।

1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है बाहुबली 2
- ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक 'बाहुबली' ने लाइफटाइम में 650 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन बाहुबली 2 की शानदार ओपनिंग और दर्शकों के बेहतरीन रिस्पांस के चलते यह फिल्म 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

आमिर की फिल्म 'पीके' को पीछे छोड़ा
- बाहुबली 2 ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' के लाइफटाइम कलेक्शन (792 करोड़ रुपए) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महज एक हफ्ते में ही 860 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
- ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, एक हफ्ते में बाहुबली-2 की वर्ल्डवाइड नेट इनकम 545 करोड़ रुपए रही। टैक्स मिलाकर यह आंकड़ा (ग्रॉस) 695 करोड़ रुपए है। वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 165 करोड़ रुपए कमाए।